Chhattisgarh
Trending

बाइक सवार बदमाशो ने मारपीट कर युवक का मोबाइल छीन हुए फरार

images 2

भोपाल : शनिवार, अगस्त 5, 2023। हबीबगंज थाना इलाके में बीती रात बाइक सवार दो बदमाशो ने युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गये। मामले में पुलिस ने दो संदेहियो को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बी सेक्टर अन्ना नगर झुग्गी बस्ती गोविंदपुरा में रहने वाले 22 वर्षीय भोले सिंह पुत्र संतराम सिंह ने बताया की वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। बीती रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी बाइक से अरेरा कॉलोनी से घर की तरफ जा रहे थे। प्रदेश भाजपा कार्यालय के पास महावीर गेट के सामने पहुंचने पर उनके मोबाइल पर फोन आ गया। वह बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर मोबाइल पर बातचीत करने लगे। उसी समय बाइक पर सवार दो बदमाशो ने उनकी बाइक के पास ही अपनी बाइक खड़ी कर भोले सिंह से वहॉ खड़े होने का कारण पूछते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद बदमाश उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गये। बाद में फरियादी थाने पहुंचा और पुलिस को सारी बात बताई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की सुरागशी के सर्चिंग शुरु की। इस बीच रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस टीम को बाइक पर जा रहे दो संदेही युवक नजर आये। उनका हुलिया फरियादी द्वारा बताये गये बदमाशो से मेल खा रहा था। पूछताछ में सदेंही उनके पास मौजूद बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस संदेहियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button