
भोपाल : बुधवार, जुलाई 19, 2023। मिसरोद इलाके में पानी के टैंकर ने बाइक से जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया है कि टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिरा गया और टैंकर का पहिया उसके शरीर के ऊपर से गुजरने के कारण उसकी मौत पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीरडीपुरम कॉलोनी मिसरोद में रहने वाला 37 वर्षीय सुमित कुमार द्विवेदी पिता संतोष कुमार द्विवेदी निजी काम करता था। बीती शाम करीब पांच बजे वो अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसै ही वो कृष्णापुरम कॉलोनी के गेट से अंदर जाने लगा तभी उनकी बाइक को टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुमित चलती बाइक सहित सड़क पर गिर गए और टैकंर का पहिया उनके शरीर के उपर से गुजर गया। हादसे में उन्होनें मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मृतक के भाई अमित को परिचित ने फोन पर दी, जिसके बाद भाई उसे एम्स लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर टैंकर को जब्त कर लिया है। शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्यवाही कर हरी है।



