Chhattisgarh
Trending

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

download 11 2

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 6, 2023/ सूखी सेवनिया थाना इलाके में रात के समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम चोपड़ाकला में रहने वाले 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह मीणा पुत्र मांगीलाल मीणा अपने ट्रैक्टर से दूसरों के खेत किराये पर जोतने का काम करता था। बीती देर रात राजेंद्र अपनी बाइक से परिवार वालो को बिना बताए कहीं चले गये थे। इसके बाद रात करीब एक बजे आसपास के लोगो से मिली सूचना पर पुलिस ने उनका शव बायपास रोड के पास खून से लथपथ हालत में बरामद किया था। घटनास्थल के पास ही उनकी बाइक पड़ी थी। घटनास्थल की जॉच के आधार पर पुलिस का अनुमान है, अज्ञात वाहन की टक्कर से मृतक की बाइक दूर तक घिसटती हुई गई। और सिर में घातक चोट आने पर अधिक खून निकलने के कारण राजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के कपड़ो की तलाशी लेने पर मिले मोबाइल के कवर के अंदर एक पर्ची पर एक नंबर लिखा था। पुलिस ने जब उस नंबर पर फोन किया तब मृतक के भाई से संपर्क हुआ इसके बाद राजेंद्र की पहचान हो सकी। मृतक के परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र की शादी साल 2002 में हुई थी। शादी के बाद उनकी पहली संतान एक बेटी थी, लेंकिन 10 महीने की उम्र में ही गंभीर बीमारी से पीड़ीता होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। वहीं उनके दूसरे बेटे की भी दस साल की उम्र में बीमारी के कारण जान चली गई थी। बच्चो की मौत के बाद राजेंद्र की पत्नि इमरती बाई भी सदमें में रहने लगी और उनका भी निधन हो गया। इसके बाद राजेंद्र अपने परिवार में अकेले बचे थे। मर्ग कायम कर पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की जानकारी हासिल करने के लिये आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button