Chhattisgarh
Trending

विवेक शर्मा के आते ही AG ऑफिस में बड़ा उलटफेर : पुराने आदेश रद्द, 6 अतिरिक्त AG समेत 49 की नई टीम तैयार

रायपुर, 25 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ में नए महाधिवक्ता विवेक शर्मा की नियुक्ति के बाद महाधिवक्ता कार्यालय में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने पहले से नियुक्त सभी विधि अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं और 49 नए विधि अधिकारियों की नई टीम गठित की है।

इस संबंध में आदेश विधि एवं विधायी कार्य विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं। सभी नियुक्तियां संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

नई टीम की संरचना

नई नियुक्तियों में शामिल हैं –

  • 6 अतिरिक्त महाधिवक्ता
  • 8 उप महाधिवक्ता
  • 17 शासकीय अधिवक्ता
  • 18 उप शासकीय अधिवक्ता

अतिरिक्त महाधिवक्ता बने ये 6 नाम

  • प्रवीण दास
  • आशीष शुक्ला
  • यशवंत सिंह ठाकुर
  • राजकुमार गुप्ता
  • गैरी मुखोपाध्याय
  • शशांक ठाकुर

प्रवीण दास और शशांक ठाकुर को पदोन्नत किया गया है।
गैरी मुखोपाध्याय लगभग एक साल बाद महाधिवक्ता कार्यालय में लौटे हैं।


उप महाधिवक्ता नियुक्त

  • संजीव पांडे
  • विनय पांडे
  • धर्मेश श्रीवास्तव
  • आनंद ददारिया
  • डॉ. सौरभ कुमार पांडे
  • प्रसून कुमार भादुड़ी
  • दिलमन रति मिंज
  • सुमित सिंह

धर्मेश श्रीवास्तव, आनंद ददारिया और सुमित सिंह नए चेहरे हैं, जबकि दिलमन रति मिंज को पदोन्नति मिली है।


17 शासकीय अधिवक्ता

संतोष कुमार सोनी, अनिल कुमार पांडे, विनोद कुमार टेकाम, जितेंद्र श्रीवास्तव, विवेक कुमार वर्मा, सुनीता माणिकपुरी, अखिलेश कुमार, केशव प्रसाद गुप्ता, राहुल तमस्कर, संघर्ष पांडे, अविनाश सिंह, सुयशधर बडगैया, सब्यसाची चौबे, शैलजा शुक्ला, सुप्रिया उपासने, शालीन सिंह बघेल, प्रियांक राठी।


18 उप शासकीय अधिवक्ता

रामनारायण साहू, आनंद गुप्ता, अतनू घोष, रोहिताश्व सिंह, कृष्णा गोपाल यादव, ऋषि राज पिठावा, अनीश तिवारी, सौम्या राय, नितांश कुमार जायसवाल, शोभित मिश्रा, अमित बख्शी, अनुराधा जैन, कंवल जीत सिंह सैनी, अनुजा शर्मा, अनुषा नायक, दीक्षा गौरहा, घनश्याम कश्यप, वैशाली महिलांगे।


क्या है इस फेरबदल का मकसद?

राज्य सरकार का उद्देश्य महाधिवक्ता कार्यालय को और प्रभावी, तेज़ और परिणामोन्मुखी बनाना है, ताकि हाईकोर्ट और अन्य न्यायिक मंचों पर राज्य का पक्ष अधिक मजबूत तरीके से रखा जा सके।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button