Chhattisgarh

अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाने तेली समाज का दिल्ली में बड़ा लॉबिंग

नई दिल्ली |छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनाने की कवायत तेज हो गई है अखिल भारतीय तेलिक महासंघ अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाने दिल्ली में लॉबिंग कर रहा है । भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति दे चुका है। किंतु अखिल भारतीय तेली महासंघ के पदाधिकारी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री तेली समाज से बने।
मालूम हो छत्तीसगढ़ में तेली समाज की बहुलता है । अभी टोटल 12 विधायक इस समाज के चुनाव जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब दुर्ग में सभा करने आए, तब उन्होंने तेली समाज का जिक्र करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने तेली समाज का अपमान किया है ।
कांग्रेस के पिछले 5 साल में कुर्मी समाज से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे। इन 5 सालों में तेली समाज ने महसूस किया कि संख्या के आधार पर छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री उनके समाज से होना चाहिए। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के तेली समाज ने एक तरफा होकर भाजपा को वोट किया है । भाजपा की सरकार बनाने में तेली समाज का बड़ा योगदान है। लिहाजा तेली समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी चाहते हैं कि संख्या के आधार पर अरुण साव को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया जाए।
दिल्ली से सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय तेलिक महासंघ के पदाधिकारी भाजपा नेताओं के समक्ष अरुण साव के लिए लॉबिंग कर रहे हैं ।
बताते चलें क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई सभाओ में कह चुके हैं कि वे खुद तेली समाज से बिलॉन्ग करते हैं। इसलिए भी इस समाज की उम्मीद बढ़ गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button