Chhattisgarh

जल जीवन मिशन: आकांक्षी जिलों का बेहतर प्रदर्शन 


रायपुर, 30 सितंबर 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन राज्य के सभी आकांक्षी जिले बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। 
उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत अब तक राज्य के सभी आकांक्षी जिलों में से राजनांदगांव जिले के 01 लाख 20 हजार 088 (76.59 प्रतिशत) सर्वाधिक लोगों को घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं। इसी तरह महासमुंद में 1 लाख 54 हजार 388 (64.51 प्रतिशत), कोण्डागांव में 84 हजार 879 (67.54 प्रतिशत), बस्तर में 96 हजार 772 (57.40 प्रतिशत), नारायणपुर जिले में 18 हजार 342 (60.41 प्रतिशत), कांकेर 80 हजार 143 (53.05 प्रतिशत), 47 हजार 496, दंतेवाड़ा में 27 हजार 753 (54.71 प्रतिशत), सुकमा में 32 हजार 448 (48.97 प्रतिशत), बीजापुर 27 हजार 268 (48.47 प्रतिशत) और कोरबा में 97 हजार 718 (47.22 प्रतिशत) ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button