लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 4 जिलों के अध्यक्षों को बदला, देखे लिस्ट

रायपुर, 31 जनवरी 2024|लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव अपने हिसाब से नए प्येयरर्स की जमावट शुरू कर दी है। बुधवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजधानी रायपुर समेत 4 जिलों के जिला अध्यक्षों को बदल दिया है। यह बदलाव संगठन को नई मजबूती देने किया गया है

जारी सूची के अनुसार श्याम नारंग भाजपा के रायपुर ग्रामीण के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। श्याम नारंग को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थक बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कर कर रहे हैं। इनके साथ ही पवन साहू को बालोद जिले का अध्यक्ष, महेश वर्मा को भिलाई और प्रकाश बैस को धमतरी के जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने इस आशय के निर्देश जारी किए हैं।



