Chhattisgarh

साय कैबिनेट पहुंचा अयोध्या : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभु श्री रामलला के किए पूजन एवं दर्शन



𝙳𝚒𝚜𝚙𝚊𝚝𝚌𝚑 𝙽𝚎𝚠𝚜
रायपुर, 13 जुलाई 2024

/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिमंडल पहुंचा अयोध्या | सुबह 11:00 अयोध्या पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के साथ प्रभु श्री रामचंद्र भगवान के दर्शन कर सरयू नदी पर पूजा-अर्चना की |

img 20240713 wa01111430784888061180483
img 20240713 wa01106748932706810512347



मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि भगवान श्री राम का छत्तीसगढ़ से अलग ही लगाव रहा है क्योंकि वह हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे है और इसीलिए आज हम सभी शिवरीनारायण से बेर फल लाकर प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किए हैं | जब प्रभु श्री राम वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य मीठे तो माता शबरी ने उन्हें वहीं बेर खिलाया था | मैंने प्रभु श्री राम के दर्शन कर उनसे भटगांव और छत्तीसगढ़वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा और उनके स्वस्थ रहने की कामना की | प्रभु श्री राम का यह मंदिर विकसित भारत और हिंदू राष्ट्र की ओर एक अनूठा पहल है |

छत्तीसगढ़ सरकार ने रामलला दर्शन योजना भी शुरू की है | इसके तहत प्रदेश भर के श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के दर्शन करते हैं | इस योजना से हजारों श्रद्धालु अब तक रामलला के दर्शन कर चुके हैं | योजना की शुरुआत के समय ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि जल्द ही हम अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने जाएंगे | इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के साथ भगवान के दर्शन किए |

इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी,उपमुख्यमंत्री  अरुण साव जी,विजय शर्मा  जी  राम विचार नेताम जी, लखन लाल देवांगन जी, दयाल दास बघेल जी, केदार कश्यप जी, श्याम बिहारी जयसवाल,  टंकराम वर्मा जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे |

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button