National

Atiq Ahmed: कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह ने अतीक को बताया शहीद, भारत रत्न दिलाने की मांग की, पार्टी ने निकाला

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हो पाया है कि कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता राजकुमार ने अतीक अहमद को शहीद बताया है। अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि अतीक शहीद हुआ है। उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, पार्टी ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजकुमार सिंह को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

राजकुमार ने अपने बयान में इस पूरे मामले को लेकर यूपी सरकार पर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा, जब दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान मिल सकता है तो अतीक को क्यों नहीं सम्मानित किया जा सकता है। इस बयान के बाद हरकत में आई कांग्रेस पार्टी ने राजकुमार सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने राजकुमार सिंह को आजाद स्क्वायर वार्ड नंबर 43 से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया था।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने बताया कि रज्जू द्वारा माफिया अतीक से संबंधित बयान को लेकर यह कार्यवाही की गई है। साथ ही कहा कि ये रज्जू का निजी बयान है, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते रज्जू की पार्षद उम्मीदवारी भी वापस ले ली है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button