Chhattisgarh

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज चांपा में करेंगे मिलेट कैफे का लोकार्पण


रायपुर 30 सितंबर 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास मंहत 30 सितम्बर को शाम 4 बजे जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने और प्रदेश में कुपोषण की दर को कम करने के उद्देश्य से मिलेट मिशन योजना की शुरूआत की गई है। मिलेट्स से बने व्यंजनों को लोगों की थाली तक पहुँचाने के लिए राज्य के सभी जिलों में मिलेट्स कैफ़े शुरू करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में पहला मिलेट कैफे खोला जा रहा है। 
      कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद् चांपा श्री जय कुमार थवाईत, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद् चांपा श्री हरदेव प्रसाद देवांगन होंगे। 

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button