National

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, महिला नेता की शिकायत के बाद बेंगलुरु पहुंची असम पुलिस

असम पुलिस की एक टीम भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के चाचा के कर्नाटक स्थित घर पर पहुंची है. दरअसल, असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंकिता दत्ता द्वारा श्रीनिवास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इसी मामले के सिलसिले में कर्नाटक पुलिस बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर स्थित श्रीनिवास के चाचा आवास पर पहुंची.

पुलिस ने घर पर चिपकाया नोटिस

असम के संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रतीक थुबे ने कहा, ‘हम यहां मामले की जांच करने के लिए आए हैं. हम श्रीनिवास बीवी के घर आए थे. चूंकि यहां कोई नहीं था, इसलिए हमने यहां नोटिस चिपका दिया है, हम उनके मूल स्थान पर भी नोटिस भेज रहे हैं. हमने उन्हें नोटिस दिया है और उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होने और जांच की प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा है.’

सीआरपीसी की धारा 41 (ए) की उप धारा (1) के तहत श्रीनिवास को नोटिस प्राप्त हुआ है. श्रीनिवास को 2 मई को गुवाहाटी में सुबह 11 बजे दिसपुर पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है. उन्हें इस मामले में जांच में शामिल होने और पूर्ण सहयोग करने को कहा गया है. यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो सीआरपीसी की धारा 41ए(3) और (4) के तहत उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है.

अंकिता के आरोप

दरअसल असम की पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकिता दत्ता ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न करने को लेकर दिसपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई  है. उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि एक व्यक्ति से है. दत्ता ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले छह महीनों से मानसिक उत्पीड़न और भेदभाव झेल रही हैं.

अंकिता ने ट्वीट के जरिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और लिखा, ‘प्रियंका गांधी के नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का क्या हुआ.” मैं कैसे इन असुरक्षित माहौल में कार्य कर सकती हूं व किसी अन्य को प्रोत्साहित कर सकती हूं. मैं कैसे इन असुरक्षित माहौल में कार्य कर सकती हूं व किसी अन्य को प्रोत्साहित कर सकती हूं.’

राहुल गांधी से भी की शिकायत

दत्ता ने लिखा है कि, श्रीनिवास बी वी कई बार उनसे अपमानजनक शब्दों में बात कर चुके हैं. अंकिता ने यह भी आरोप लगाया है कि एक महिला को गर्भवती होते हुए भी भारत जोड़ो यात्रा करनी पड़ी और यात्रा बंद करने के लिए उसे अपना पद गंवाना पड़ा. वह इन समस्याओं को सुलझाना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अंकिता ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं को आगे लाने की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.  

अंकिता ने कहा कि, उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ मेरे पोस्टर बनाए हैं, जिसमें कहा गया है कि मैं मुख्यमंत्री को खुश करने की कोशिश कर रही रही हूं. अगर कोई महिला अपने अपमान की बात करती है, तो पार्टी इस तरह की प्रतिक्रिया देती है?  वहीं इन आरोपों के बाद कांग्रेस ने अंकिता दत्ता (Angkita Dutta) को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button