Chhattisgarh

सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष बने अरूण दुबे

रायपुर। नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर की सामान्य सभा की बैठक नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने कर्मचारी कॉलोनी भैंसथान (रामसागरपारा) स्थित शिव वाटिका में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी नेता रमेश शुक्ला ने की। सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के अरूण दुबे अध्यक्ष, सुमंगल उपाध्याय उपाध्यक्ष, डाॅ. शिव शर्मा सचिव, श्रीमती उषा चौहान सह सचिव एवं हरगोविंद जोशी कोषाध्यक्ष चुने गए।

अध्यक्ष अरूण दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अवकाश नगदीकरण, समूह बीमा, सामान्य भविष्य निधि एवं उपादान की बकाया राशि लगभग 13 करोड़ रू. लंबित है । इस मुद्दे पर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल निगम आयुक्त से भेंट कर चर्चा करेगा और उनसे आग्रह करेगा की अतिशीघ्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त बकाया राशियों का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कर्मचारी कल्याण संघ के कार्यकारिणी सदस्य शम्मी उल्लाह, प्रशांत चक्रवर्ती, संतोष परमाले, किशोरीलाल गुप्ता, पी.के. शेष, याकुब खान, कुलदीपक ठाकुर, अशोक आडिल, प्रभाकांत वैष्णव, कार्तिक मारकण्डे, किशोर वर्मा, मजहर खान, शेख कादिर, निरंजन राजपूत, गोपालकृष्ण अग्रवाल, हरनारायण शर्मा एवं दुर्गेश तिवारी चुने गए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button