Chhattisgarh

अंतागढ़ विधायक अनूप नाग 6 वर्षों के लिए निष्कासित, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आदेश

अंतागढ़ के कांग्रेस विधायक अनूप नाग के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अनूप नाग को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील माना जा रहा है। गौरतलब है कि अनूप नाग को कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं बनाया जिसकी वजह से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की और नामांकन फार्म भी खरीद लिया। अनूप नाग के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनात्मक करवाई मानते हुए उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

WhatsApp Image 2023 10 27 at 14.03.15
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button