
भोपाल : बुधवार, जुलाई 26, 2023। शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में देवर भाभी के बीच हुए पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आये देवर ने फॉसी लगा ली। समय रहते नजर पड़ने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिये हॉस्पिटल ले गये जिसके कारण उसकी जान बच गई। वहीं देवर को हॉस्पिटल ले जाने के बाद बच्चो के साथ अकेली रही उसकी भाभी ने भी फॉसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से गंजबासोदा की रहने वाली हेमवति बाई (23) की शादी साल 2016 में छोला चांदवाड़ी सुंदर नगर में रहने वाले राजकुमार अहिरवार से हुई थी। राजकुमार ई-रिक्शा चलाता है, और हेमवति गृहणी थी। उन दोनों के पायल (6) जय (4) और धीरण (2) नाम के तीन बच्चे हैं। सयुक्तं परिवार में रहने वाले राजकुमार ने पुलिस को बताया की बीती रात करीब साढ़े 10 बजे वे दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठे बातचीत कर रहे थे। इस बीच उन्हें घर से पत्नी और छोटे भाई आकाश के बीच झगड़ा होने की आवाज आई। वह घर के अंदर गये और पत्नी को शांत कराने के साथ ही भाई आकाश को भी डॉट डपटकर कर शांत करा दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने कमरे में चले गए। कमरे में जाकर आकाश ने फांसी लगा ली, मां की नजर पढ़ने पर उन्होनें शोर मचा दिया। मॉ की आवाज सुनकर परिवार वालो ने अन्य लोगो की मदद से तत्काल ही आकाश को फंदे से उतारकर इलाज के लिये डीआईजी हॉस्पिटल पहुंचाया जहॉ समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार आ गया है। परिवार वाले जब आकाश को लेकर अस्पताल गये उस समय हेमवति बच्चों के साथ घर पर थी। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तब हेमवति ने अपने कमरे में चादर के पाइप पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बाद में बेटी पायल ने उसे फंदे पर लटका देख पड़ोसियो को सूचना दी। पड़ोसियो ने हेमवति को फंदे से उतारते हुए इसकी सूचना राजकुमार को दी। बेसुध हालत में विवाहिता को इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजते हुए आगे की जांच शुरु कर दी है। जॉच के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।



