Chhattisgarh

बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, भीषण आग से मचा कोहराम

बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) सेल के बोकारो स्टील प्लांट से एक बड़ी खबर आ रही है। सिंटर प्लांट में भीषण आग लग गई है। आग लगने से अफरातफरी मच गई। हड़कंप ऐसा मचा कि पूरे प्लांट में बैचनी छा गई।

हालात को काबू में करने के लिए पूरे एरिया को सील कर दिया गया था। वहां से गुजर रहे कर्मचारियों (Employees) को तत्काल हटाया गया। बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। अगर, गैस पाइपलाइन (Gas Pipeline) ब्रेक होती तो कोहराम मच जाता। फिर स्थिति को संभालना मुश्किल होता।

बीएसएल (BSL) के प्रत्यक्षदर्शियों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि हैमर क्रसर के पास कोल टार गिरा हुआ था। इसी टार में आग लगी। आग की वजह से काफी ऊंचाई तक धुआं देखा गया। प्लांट के दूसरे छोर तक धुआं देख लोग फोन घनघनाते रहे

हाल-चाल पूछते रहे। जिस प्वाइंट पर आग लगी, उसके ऊपर से गैस पाइपलाइन (Gas Pipeline) गुजरी हुई है। फायर ब्रिगेड (fire brigade) ने आग को काबू पा लिया है। जन की हानि नहीं हुई है। धन की हानि हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button