Chhattisgarh
जिला अस्पताल एसी में रिपेयरिंग के दौरान हादसा : गैस कैन फटने से अफरा-तफरी, मैकेनिक बुरी तरह से झुलसा

गरियाबंद, 1 जून 2024
गरियाबंद जिला अस्पताल में एसी की सर्विसिंग करते समय कंप्रेशर फटने से एक मैकेनिक बुरी तरह झुलस गया।
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिला अस्पताल प्रबंधन ने एसी में गैस डालने के लिए 3 मैकेनिक बुलाए थे। गैस भरते समय यह हादसा हुआ। गैस कैन फटने से अफरा-तफरी मच गई। घायल मैकेनिक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।



