Chhattisgarh

आज से 3 दिवसीय बैठक में शामिल होंगे आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा,चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

रायपुर|आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी में जुट गई है। पार्टी की तैयारी जोरो पर है। प्रदेश में पार्टी आलाकमान के दौरे लगातार जारी है। बीते दिनों आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान छत्तीसगढ़ के बस्तर आए हुए थे। इसके बाद अब आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा का छत्तीसगढ़ दौरा है। आप के अनुसार संजीव झा 20 सितंबर से तीन दिवसीय प्रादेशिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने पार्टी की ओर से घोषित 10 उम्मीदवारों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गयाथा। झा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ 20 सितंबर से तीन दिनों तक लगातार मैराथन बैठक जारी रहेगी।


आप विधानसभा उम्मीदवारों के साथ 12 सितंबर को प्रदेश प्रभारी संजीव झा की बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई थी। वहीं इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीतियों के अलावा प्रदेश प्रभारी संजीव झा की पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा संभव है। प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर आप कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button