Aaj Ka Rashifal : कन्या, तुला और धनु समेत इन 2 राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा

मेष- व्यापार को लेकर आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाएं सफल रहेंगी। शिक्षा से जुड़ी जो समस्याएं हैं, वो दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ खुशी भरे पल गुज़ार सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष- व्यवसाय के मामले में आज का दिन शुभ है, डील पक्की होने की संभावना है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को तरक्की मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन- कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए आज जमीन खरीद सकते हैं। विद्यार्थी किसी पर निर्भर न रहें, मेहनत करें। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। चिड़चिड़ापन रहेगा, मेडिटेशन करनी शुरू करें।
कर्क- कार्यक्षेत्र को लेकर आपके बिगड़े काम बनेंगे। छात्र पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत की ओर ध्यान दें, परेशानी बढ़ सकती है।
सिंह- फाइनेंस संबंधी काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए कम खर्च करें। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। झूठ बोलने से आपका प्रेम संबंध बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
कन्या- नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। घर-बाहर हर जगह मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
तुला- आज व्यापार में वृद्धि होगी। छात्र दिल से नहीं बल्कि दिमाग से फैसला लें, एक गलत फैसला आपकी पढ़ाई पर असर डाल सकता है। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। कोई पुराना रोग आज सताएगा।
वृश्चिक- व्यापार, नौकरी आदि में सावधानी बरतें। बाहरी व्यक्तियों से सावधान रहें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विवाहादि के योग बनने की संभावना है। सेहत के लिए बाहरी खाने से परहेज करें।
धनु- आर्थिक बचत होगी, जिसके चलते घर के हालात सुधरेंगे। पिता से अच्छा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थीयों की पढ़ाई के प्रति रुचि कम हो सकती है। भागदौड़ के कारण बदन दर्द की समस्या रहेगी।
मकर– आर्थिक मामलों में सुधार होगा। विवाह आदि में बाधा के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में समय खराब बीतेगा। नाना-नानी की ओर से दुखद समाचार मिल सकता है। गुप्त बीमारियों की संभावना रहेगी ।
कुम्भ- आर्थिक उन्नति होगी, कर्ज आदि उतरने की संभावना अधिक है। परीक्षा में अच्छा स्थान पाने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। चोट आदि लगने की संभावना रहेगी ।
मीन- व्यापार में मिली-जुली स्थिति रहेगी। विद्या के क्षेत्र में लाभ होगा। विवाहादि के कार्यों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ मधुर वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, लापरवाही न दिखाएं।



