National

Aaj Ka Rashifal 31 March 2023 : मेष राशि के जातक आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष- सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. घर परिवार से नजदीकियां बढ़ेंगी. अनुभवियों की सीख सलाह से आगे बढें़गे. वरिष्ठों का आदर सम्मान बनाए रखेंगे. भवन वाहन के मामले संवरेंगे. आवश्यक कार्यां की सूची बनाएंग. निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी. जरूरतों पर फोकस रह सकता है. प्रतिक्रिया में धैर्य रखेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. पसंदीदा भौतिक वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. सुख सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएंगे. अपनों को अनदेखा न करें.

शुभ अंक : 6 और 9  

शुभ रंग : चेरी कलर

वृष- सबसे बनाकर चलेंगे. अनुकूलन का स्तर बढ़त पर रहेगा. वाणिज्यिक मामलों में तेजी से काम लेंगे. स्वजनों से करीबी बढ़ेगी. सहकारिता व सामाजिकता बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. संपर्क का दायरा बड़ा होगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. जन सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे. भव्य आयोजन में शामिल होंगे. कार्य व्यापार बना रहेगा. संवाद में बेहतर करेंगे. व्यवहार प्रभावशाली बना रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे.

शुभ अंक : 4 5 और 6

शुभ रंग : लाल गुड़हल के समान

मिथुन- सभी ़क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय गतिविधियो में रुचि दिखाएंगे. घर में सुख सौख्य रहेगा. जीवन स्तर में सुधार होगा. अतिथि आगमन बना रहेगा. खानपान प्रभावशाली रहेगा. सभी का आदर सम्मान रखेंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. बैंकिंग कार्यां पर जोर रहेगा. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. शुभ सूचना मिलेगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यां से जुड़ेंगे.

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। आज के दिन आपको चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा बचकर रहें। आर्थिक चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन उदर रोग के कारण मन परेशान रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।आपके व्यापार एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय वक्त बिताएंगे। आपको अपनों का साथ मिलेगा

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : आज स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। आज मित्रों की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे पर क्रोधित न हों। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपके लिए व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। आपके भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : व्यवसाय में लाभ होगा।धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलेगी।आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। व्यवसायिक समस्या दूर होगी।नई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल से ट्रांसफर हो सकता है। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज रुका धन मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए बेहतर समय है। आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा सुखद रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। आप मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। आर्थिक हानि संभव है. जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी का मजाक न उड़ाए। अपने बच्चों की सेहत पर खास ध्यान दें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। उच्चाधिकारियों से बहस मत करें। आज के दिन आप सिरदर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। फायदे के अवसर हाथ आएंगे। आपकी अपने बच्चों से दूरी बनी रहेगी। प्रेम में कलह हो सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button