National

Aaj ka Panchang 27 March 2023: आज बन रहे तीन अत्यंत शुभ योग, पढ़िए आज का पंचांग

Aaj ka Panchang 27 March 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

Aaj ka Panchang 27 March 2023 आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मां भगवती के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं आज के दिन क्या है राहुकाल की अवधि और पूजा के लिए शुभ समय।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 27 March 2023: पंचांग के अनुसार आज 27 मार्च 2023, सोमवार के दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है और आज के दिन देवी कात्यायनी की उपासना का विधान है। साथ पंचांग के अनुसार आज तीन अत्यंत शुभ बन रहे हैं, जिसमें विधि-विधान से की गई पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। आइए पंचांग से जानते हैं सूर्योदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल की अवधि।

आज का पंचांग ( Panchang 27 March 2023)

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि समाप्त- 27 मार्च, सोमवार को दोपहर 03 बजकर 47 पर

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि प्रारंभ- 27 मार्च, सोमवार को दोपहर 03 बजकर 37 से

रोहिणी नक्षत्र- दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक

आयुष्मान योग- रात्रि 09 बजकर 50 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

रवि योग- सुबह 06 बजकर 16 से दोपहर 13 बजकर 57 मिनट तक

अमृत सिद्धि योग- दोपहर 01 बजकर 57 से 28 मार्च सुबह 06 बजकर 16 तक

विशेष- चैत्र नवरात्रि देवी कात्यायनी पूजा

देवी कात्यायनी पूजा

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की उपासना की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि देवी कात्यायनी की उपासना महिषासुरमर्दिनी के नाम से भी जाता है। माता का स्वरूप स्वर्ण के समान चमकीला है और मां सिंह यानी शेर की सवारी करती हैं। माता कात्यायनी का स्वरूप अमोघ फलदायिनी है।

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 40 मिनट से सुबह 05 बजकर 28 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 13 मिनट से शाम 06 बजकर 37 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 10 बजकर 34 मिनट से दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 46 मिनट से सुबह 09 बजकर 16 मिनट तक

यमगंड- दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से संध्या 04 बजकर 46 मिनट तक

मधुसर्पिष- दोपहर 13 बजकर 57 मिनट से दोपहर 03 बजकर 57 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 16 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 15 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- दोपहर 11 बजकर 33 मिनट से

चन्द्रास्त- रात्रि 10 बजकर 31 मिनट पर

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button