Chhattisgarh
Trending

आजादी के इतिहास में नया अध्याय जुड़ेगा नए संसद भवन से-शर्मा

IMG 20230527 WA0418

भोपाल, देश के नवनिर्मित संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद मोदी 28 मई को divy उद्घाटन करने वाले है। नए संसद भवन केा लेकर भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि देश की आजादी के इतिहास में नया अध्याय जुड़ने वाला है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शर्मा ने संवाददाताओें से चर्चा करते हुए कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजनरी नेतृत्व में देश की आजादी के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन को देश को समर्पित करेंगे। देश का नया संसद भवन हमारे इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और सभ्यता को आधुनिकता से जोड़ने वाला अनुपम उदाहरण है। जिन 7000 श्रमिकों के अथक परिश्रम से रिकॉर्ड समय में इसका निर्माण हुआ है, प्रधानमंत्री कल उन्हें सम्मानित करेंगे। इस नए संसद भवन के लिए हम सब देशवासी, देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती है बधाई देती है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना की जाएगी जो न्यायपूर्ण और निष्पक्ष शासन व्यवस्था का प्रतीक है, हमारे इतिहास की पहचान है। यह हमारी लोकतांत्रिक आजादी का प्रतीक है, स्वर्णिम इतिहास का अंग है और मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। लेकिन हमारे धर्म, अध्यात्म और संस्कृति पर आक्रमण करना कांग्रेस नेतृत्व की आदत रही है। कांग्रेस इसके लिए कुछ भी झूठ बोल सकती है। कांग्रेस इस सैंगोल को फर्जी बता रही है। यही नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता जयराम रमेश तो उस मठ को भी फर्जी बता रहे हैं जिसने जवाहर लाल नेहरु को यह सेंगोल सौंपा था। शर्मा ने कहा कि देश की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी का नाम सम्राट विक्रमादित्य और देवी अहिल्याबाई जैसी उन विभूतियों की श्रृंखला में आता है जिन्होंने भारत की संस्कृति, धर्म और अध्यात्म को पुष्ट करने का काम किया। देश की जनता यह जानना चाहती है कि कांग्रेस को देश की परंपरा, संस्कृति और मान-सम्मान से इतनी नफरत क्यों है। जनता देख रही है कि किस प्रकार कांग्रेस राष्ट्रहित की बजाए निजी हित और स्वार्थ की राजनीति कर रही है। एक परिवारवादी पार्टी देश की संस्कृति पर जिस तरह आक्रमण कर रही है, मैं उसकी कड़ी आलोचना करता हूं। देश की संस्कृति पर इस आघात के लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही देश और प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सेंगोल के बारे में क्या विचार रखते हैं।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button