Chhattisgarh

बिलासपुर: जनता टेंट हाउस के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 25 लाख रुपए का नुकसान

बिलासपुर, 20 नवंबर 2023| छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्थित जनता टेंट हाउस के गोदाम में रविवार तड़के भीषण आग लग गई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया ।आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। इससे 25 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लिंगयादिह स्थित अपोलो अस्पताल के पीछे जनता टेंट हाउस का गोदाम है। संचालक ने यहां प्लॉट में शेड और वाटरप्रूफ टेंट लगाकर कपड़े, गद्दे, कुर्सी, फर्नीचर सहित बड़ी मात्रा में सामानों को रखा था। रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक वहां से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया।

पुलिस ने नगरसेना के फायर ब्रिगेड को हादसे की जानकारी दी। हालांकि जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आग को काबू में करने के लिए एक के बाद एक कर तीन दमकलें बुलाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button