Chhattisgarh

टला बड़ा हादसा: हाईवे में 100 की स्पीड में आग का गोला बन गई Volvo की C40 Recharge SUV; समय रहते बचाई जान

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से कार में आग का लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार धू-धू कर जलती हुई नजर आ रही है. बता दें कि, यह घटना आज दोपहर को महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ओवर ब्रिज की है.

जानकारी के मुताबिक, यह Volvo C40 Recharge SUV इलेक्ट्रिक कार राजधानी रायपुर के रहने वाले सौरभ राठौर की है, जो कि, अपने साथी प्रमोद शुक्ला, वरूण चुगानी, विनय दीवान के साथ रायपुर से सरसीवा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बसना थाना क्षेत्र के अंर्तगत जगदीशपुर ओवर ब्रिज के पास उनकी कार चलते-चलते अचानक बंद हो गई. इसके बाद जब सौरभ ने दोबारा कार ऑन करने की कोशिश की तो उसके पिछले हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही देर में 65 लाख रुपये की यह कार पूरी तरह से जल गई. गनीमत रही की सौरभ और उनके साथियों ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी. घटना की सूचना के बाद बसना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button