Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री की ताजपोशी में चंद घंटे शेष

रायपुर। साईंस कालेज मैदान इस समय चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में है। चंद घंटो बाद यहां पर पांचवी निर्वाचित सरकार का भव्य शपथग्रहण समारोह होने जा रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री मोदी गृहमंत्री शाह की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री के पद पर ताजपोशी होगी।


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित अतिथियों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह पहली बार होगा जब आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल का विधायक सूबे की कमान सम्हालेगा।



