छत्तीसगढ़

लोकभवन में राष्ट्रपति मुर्मु को मिले छत्तीसगढ़ के खास उपहार: पहाड़ी मैना की प्रतिकृति और प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की गई

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका ने सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी स्मृति स्वरूप राज्यपाल रमेन डेका को विशिष्ट शैली की चित्रकला भेंट की। स्मृति चिह्नों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक कलाओं को सम्मानित किया गया। पहाड़ी मैना राज्य की प्राकृतिक पहचान का प्रतीक है, वहीं कोसा साड़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा और हस्तकला का प्रतिनिधित्व करती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button