छत्तीसगढ़

शिम्मी नाहिद, प्रकाश भारद्वाज समेत 23 अफसरों की नई पदस्थापना: रायपुर, कोरबा, बस्तर और जांजगीर-चांपा में बदले अधिकारी

रायपुर, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 23 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को जारी पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 16 अक्टूबर को जारी दो अलग-अलग आदेशों में अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया है।

18 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार, शिम्मी नाहिद को रायपुर अपर कलेक्टर, वीरेंद्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन को राजनांदगांव, चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर, राजकुमार तंबोली को जांजगीर-चांपा और प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह, अरुण कुमार खलखो को बलौदाबाजार-भाटापारा में डिप्टी कलेक्टर, अनुराग राणा को नारायणपुर में संयुक्त कलेक्टर, राहुल कुमार रजक को दुर्ग कलेक्टर कार्यालय में वरिष्ठ श्रेणी अधिकारी और ऋचा सिंह को जांजगीर-चांपा में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, सृष्टि चंद्राकर को दुर्ग में डिप्टी कलेक्टर, ओम विकास टंडन को जांजगीर-चांपा में डिप्टी कलेक्टर तथा हेमलता डहरिया को नवा रायपुर स्थित आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख में उपायुक्त पदस्थ किया गया है।

संगीता अग्रवाल को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर में संयुक्त संचालक और मोनिका जय नशीने को माध्यमिक शिक्षा मंडल में उपसचिव बनाया गया है। गीता ठाकुर को बिलासपुर स्थित राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला में प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

वहीं, गिरीश कुमार रामटेके को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव कुमार गुप्ता को इसी मंडल के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

पांच अधिकारियों के भी बदले गए पदस्थापना स्थल

सामान्य प्रशासन विभाग के दूसरे आदेश में पांच अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

  • दशरथ सिंह राजपूत: आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा से अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
  • भागवत प्रसाद जायसवाल: उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर।
  • प्रफुल्ल कुमार रजक: डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली।
  • दिलीप कुमार उइके: डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), कोंडागांव।
  • मृणमयी शुक्ला: डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली।

राज्य शासन के इन आदेशों के बाद विभिन्न जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। अधिकारियों की नई पदस्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेशों में दी गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button