अपराधछत्तीसगढ़

. राजनांदगांव में ‘डबल मर्डर’ से दहशत: रात के अंधेरे में मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही

राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ के पास ग्राम चौथना में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि बेटी पर भी जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवती को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच वारदात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना 9 अक्टूबर की रात करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच हुई। हमलावर ने कमला सोनकर और उनके बेटे हितेंद्र सोनकर पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल युवती को पहले डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां डीकेएस अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

पति के घर लौटने पर सामने आई घटना

बताया गया है कि वारदात के दौरान कमला सोनकर का पति घर से बाहर था। उसके घर लौटने पर घटना की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पारिवारिक रंजिश की आशंका, रिश्तेदार पर संदेह

पुलिस प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में परिवार के एक रिश्तेदार पर संदेह जताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डीएसपी सुमन जायसवाल के अनुसार, मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button