छत्तीसगढ़
CM साय की कैबिनेट बैठक 11 अक्टूबर को: दोपहर 12 बजे सीएम हाउस में जुटेंगे मंत्री, अहम फैसलों पर नजर

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक 11 अक्टूबर, रविवार को आयोजित होगी।
बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्रिपरिषद् द्वारा चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
राज्य सरकार के स्तर पर कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक में विभागीय प्रस्तावों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।



