छत्तीसगढ़

बस्तर में भारी बारिश से बिगड़े हालात : स्कूल बंद, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं रद्द

रायपुर, 25 सितम्बर 2026

जगदलपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 25 सितंबर को बस्तर जिले के सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 24 सितंबर को भी स्कूल बंद रहे थे। 25 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षा के संबंध में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

भूस्खलन से दो ट्रेनें रद्द

भारी बारिश के कारण MVG-CTS स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते 25 सितंबर को किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट की दोनों प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

  • 58502/58501 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर
  • 18516/18515 किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस

इसके अलावा खराब मौसम के कारण जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट भी रद्द की गई है।

निचले इलाकों में मुनादी

कलेक्टर आकाश छिकारा ने SDM, तहसीलदारों और होमगार्ड कमांडेंट को फील्ड में रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इंद्रावती नदी के तटीय और निचले इलाकों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

जलमग्न होने की आशंका वाली रपटों और पुल-पुलियों पर बैरिकेडिंग कर कोटवार और निगरानी दल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से उफनती नदी, नालों और रपटों को पार नहीं करने की अपील की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button