छत्तीसगढ़

CG News : गरियाबंद से धमतरी पहुंचा दंतैल हाथी, 10 गांवों में हाई अलर्ट

धमतरी, 19 सितम्बर 2026 जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में एक दंतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने आसपास के करीब 10 गांवों में अलर्ट जारी किया है। विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

वन विभाग के अनुसार दंतैल हाथी फिलहाल कक्ष क्रमांक P-143 के आसपास विचरण कर रहा है। उसके आगे बढ़कर जोगीडीह के आबादी क्षेत्र और धमतरी केरेगांव रेंज की ओर जाने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।

इन गांवों में जारी किया गया अलर्ट

वन विभाग ने जोगीडीह, छुही, पीपरछेड़ी, बाजारकुर्रीडीह, साल्हेभाट, सिरौदकला और कमारपारा समेत आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं बासीखाई, झुरातराई और भालुचुवा गांवों में भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हाथी की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। पीपरछेड़ी और कमारपारा समेत प्रभावित इलाकों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है।

हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उसे परेशान करें। हाथी की मौजूदगी की जानकारी तत्काल नजदीकी वन कर्मचारी को देने को कहा गया है। विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों के आधार पर ग्रामीणों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही है।

गरियाबंद की ओर से पहुंचा दंतैल

बताया जा रहा है कि यह दंतैल हाथी गरियाबंद की ओर से उत्तर सिंगपुर होते हुए केरेगांव रेंज में पहुंचा है। हाथी की गतिविधियों को देखते हुए उसके आसपास करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाली बस्तियों को सतर्क किया गया है। वन विभाग की टीम हाथी की लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button