छत्तीसगढ़

CG में स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले: प्रशांत सिंह सूरजपुर और बलवंत सिंह कोरिया CMHO बने; 25 अफसरों की नई पदस्थापना जारी

रायपुर, 17 सितम्बर 2026 छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले किए गए हैं। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली, दंतेवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

डॉ. आई. नागेश्वर राव को प्रभारी CMHO महासमुंद से उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर बनाया गया है। वहीं डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को प्रभारी CMHO सुकमा से प्रभारी CMHO महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. भुवन विजय कुर्रे अब प्रभारी CMHO सुकमा होंगे।

डॉ. शरद कोहाड़े को प्रभारी CMHO बेमेतरा, डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी CMHO धमतरी और डॉ. यू.एल. कौशिक को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है। डॉ. आदित्य सिन्हा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी की जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, डॉ. कपिल देव पैंकरा को संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग सरगुजा और डॉ. प्रशांत सिंह को प्रभारी CMHO सूरजपुर बनाया गया है। डॉ. बलवंत सिंह को प्रभारी CMHO कोरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. आशीष शर्मा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। वहीं डॉ. जगसाय सिंह सरुता को प्रभारी CMHO सरगुजा और डॉ. प्रेम सिंह मार्को को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट, जिला कोरिया भेजा गया है।

मुंगेली और बिलासपुर जिले में भी बदलाव किए गए हैं। डॉ. शीला साहा को जिला चिकित्सालय बिलासपुर, डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्रभारी CMHO मुंगेली और डॉ. राकेश कुमार को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा डॉ. सत्यम कुमार पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती, डॉ. शशांक गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, जिला बलरामपुर और डॉ. रामप्रसाद तिर्की को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर बनाया गया है।

डॉ. राजेंद्र राय को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा, डॉ. अभय सिंह तोमर को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, चिरमिरी जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और डॉ. प्रियंका सक्सेना को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में भी पदस्थापना बदली गई है। डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को प्रभारी अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा डॉ. रक्षित जोगी को प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी जिला बिलासपुर बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश के बाद प्रदेश के कई जिलों में चिकित्सा प्रशासन के स्तर पर बदलाव हुआ है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button