छत्तीसगढ़

पूजा के बाद मंदिरों में लगाए ताले, सुबह टूटे मिले: बालोद में एक ही रात 2 मंदिरों से 5,400 रुपए का सामान चोरी

बालोद, 16 सितम्बर 2026 जिला मुख्यालय से लगे देवारभाट गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो मंदिरों को निशाना बनाया। चोर हनुमान मंदिर और सुरूजडीहीवारिन मइया मंदिर से चांदी का मुकुट, नकदी समेत करीब 5,400 रुपए का सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात हुई चोरी

पुलिस के मुताबिक, ग्राम निवासी मलेश कुमार कतलाम ने शाम की पूजा के बाद हनुमान मंदिर में ताला लगाया था। अगले दिन सुबह मंदिर पहुंचने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर हनुमान प्रतिमा के मस्तक पर लगा करीब 10 तोला वजनी चांदी का मुकुट गायब था। इसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपए बताई गई है।

दूसरे मंदिर की दानपेटी से नकदी चोरी

इसी रात चोरों ने सुरूजडीहीवारिन मइया मंदिर में भी चोरी की। पुजारी ढालसिंह उइके ने घटना की सूचना दी। मंदिर से दानपेटी में रखी नकदी और अन्य सामान चोरी होने की जानकारी सामने आई है। दोनों मंदिरों को मिलाकर करीब 5,400 रुपए के सामान की चोरी बताई गई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button