मध्यप्रदेश

डबरा में बदमाशों ने 50 बच्चों से भरी बस को बनाया निशाना, 4 राउंड फायरिंग में ड्राइवर घायल; पुलिस ने केस दर्ज किया

ग्वालियर/डबरा, 12 सितम्बर 2026। मध्य प्रदेश के डबरा में शनिवार सुबह 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। टेकनपुर के ग्लोरीयस कॉन्वेंट स्कूल की बस पर कार सवार दो युवकों ने अवैध कट्टे से चार राउंड गोलियां चला दीं। घटना में बस चालक खेम सिंह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बड़ी अकबई गांव के पास सड़क पर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। बस चालक ने हॉर्न बजाकर कार हटाने के लिए कहा। युवकों ने कार में पेट्रोल खत्म होने की बात कही। जब चालक ने कार को धक्का देकर हटाने की बात कही तो दोनों युवक भड़क गए।

बहस के दौरान एक आरोपी ने कट्टा निकालकर बस पर चार गोलियां चला दीं। फायरिंग में चालक को गोली लगी, जबकि बस के शीशे पर भी गोली के निशान मिले हैं। गनीमत रही कि बस में बैठे करीब 50 बच्चों में से किसी को गोली नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सौरभ कुमार और पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को थाने में सुरक्षित खड़ा कराया और सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button