आज का राशिफल

10 सितंबर का राशिफल: मेष-कन्या-कुंभ को बड़ी सफलता, मिथुन-कर्क-मकर को धन लाभ; जानें आज कैसा रहेगा दिन

मेष: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर चल रहा प्रयास सफल होगा। करियर के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बनने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ: घर में मांगलिक वातावरण रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और परिवार में लोगों का आगमन होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ धार्मिक उत्सव में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में चल रहा विवाद खत्म होगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। आर्थिक निर्णय लाभदायक रहेंगे। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने का अवसर मिल सकता है।

कर्क: स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा और संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है और नौकरी में सफलता के योग हैं।

सिंह: आज विवादों से दूर रहें, वरना किसी बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा।

कन्या: आज सफलता से भरा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। बड़े आर्थिक निर्णय लाभदायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन नौकरी में विवादों से बचें।

तुला: पारिवारिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे और पुराने मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। किसी कार्य में बड़ा निवेश करने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी और शत्रु पराजित होंगे। मन में चल रही किसी चिंता का समाधान हो सकता है। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार मिलने की संभावना है।

धनु: लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिलने के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार का समर्थन बना रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने की योजना सफल हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।

मकर: दैनिक कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा और आपके निर्णय लाभदायक साबित होंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। कर्ज का बोझ कम होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है।

कुंभ: किसी बड़े कार्य को लेकर मन में चल रहा विचार सफल हो सकता है। बड़ी कामयाबी मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार का विस्तार होगा। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। नौकरी का विवाद भी समाप्त हो सकता है।

मीन: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं और बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button