छत्तीसगढ़

गुढ़ियारी थोक मार्केट में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़: शिव-हनुमान और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर, 27 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थोक मार्केट पड़ाव स्थित एक धार्मिक स्थल में गुरुवार सुबह तोड़फोड़ का मामला सामने आया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंदिर परिसर में स्थापित साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रतिमाओं को किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किया, इसका पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य माध्यमों से भी मामले की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button