छत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING: रायपुर के अशोका आइकन में 70 लाख की चोरी, 51.50 लाख कैश और जेवरात गायब

रायपुर, 27 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन सोसाइटी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर 51.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखी नकदी व जेवरात गायब हैं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिवार ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आने-जाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। संदिग्ध रसोइए और उसके संभावित साथियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button