छत्तीसगढ़रायपुर

14 करोड़ से संवरा सरोना रेलवे स्टेशन: PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

रायपुर, 17 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सरोना, चांपा और बालोद रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। इनमें रायपुर का सरोना रेलवे स्टेशन करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है।

सरोना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। यहां 95 वर्गमीटर का नया कॉनकोर्स भवन, 2000 वर्गमीटर का विकसित सर्कुलेटिंग एरिया, नया फुट ओवरब्रिज, 7 प्लेटफॉर्म शेल्टर, 2800 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन, 2 लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, दूसरा प्रवेश द्वार, पर्याप्त पार्किंग, एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे और छत्तीसगढ़ की लोक कला से सुसज्जित आकर्षक परिसर तैयार किया गया है।

इस परियोजना की खास बात यह है कि स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान 6 से अधिक पुराने पेड़ों को सुरक्षित रखा गया है। इनमें एक पेड़ प्लेटफॉर्म के बीच स्थित है, जो अब स्टेशन की नई पहचान बन गया है। इसके अलावा परिसर में मौजूद अन्य बड़े पेड़ों को भी संरक्षित रखते हुए विकास कार्य पूरा किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे में हो रहे व्यापक बदलाव विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button