छत्तीसगढ़
Trending

CG विधानसभा का तीसरा दिन : इंद्रावती टाइगर रिजर्व, मुद्रणालय अनियमितता समेत 7 विधायी कार्य होंगे पेश

रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए जाएंगे। डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सदन के पटल पर छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते हैं। वहीं मंत्री लखनलाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी विभिन्न विभागों से जुड़े दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।

आज की कार्यवाही में दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का मामला और शासकीय मुद्रणालय के प्रिंटिंग कार्य में कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुख रहेगा। विपक्ष इन विषयों पर सरकार से जवाब मांग सकता है।

इसके अलावा विधायक विक्रम उसेंडी गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों से संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी और राघवेंद्र सिंह विभिन्न याचिकाएं भी सदन के समक्ष रख सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा 7 शासकीय विधायी कार्य भी सदन में पेश किए जाने की संभावना है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button