छत्तीसगढ़

दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई: PF राशि जारी करने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से भविष्य निधि (PF) की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने भविष्य निधि (PF) खाते से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी कराने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ACB अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button