छत्तीसगढ़

बम्हनीडीह में नए अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण कल: CM Vishnu Deo Sai होंगे मुख्य अतिथि

जांजगीर-चांपा, 01 जुलाई 2026

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10:30 बजे आई.टी.आई. ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के माध्यम से नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि औपचारिक रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button