छत्तीसगढ़
Trending

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का खुफिया डंप मिला: 4 बंदूकें, वायरलेस सेट और नक्सली साहित्य बरामद, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक विस्फोटक और हथियारों का डंप बरामद किया गया है। कार्रवाई में पुलिस, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम शामिल रही।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को आमाटोला के जंगल में जवानों को संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। गहन तलाशी लेने पर नक्सलियों का एक खुफिया डंप मिला, जिसमें हथियारों समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री छिपाकर रखी गई थी।

डंप से बरामद सामग्री

सुरक्षाबलों ने मौके से—

  • 04 भारमार बंदूक
  • 02 वायरलेस सेट
  • 01 रेडियो
  • 01 नक्सली वर्दी
  • 02 पोच
  • 01 चार्जर
  • 01 बैटरी
  • नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री

बरामद की है।

अधिकारियों के अनुसार बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर कैंप लाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और दूरस्थ क्षेत्रों में संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। हाल के महीनों में कांकेर और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने कई बड़े ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकानों और संसाधनों को नुकसान पहुंचाया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button