आज का राशिफल

आज का राशिफल 23 जून: मेष-वृश्चिक के दूर होंगे अमंगल, बिजनेस में सफलता के योग; जानें सभी 12 राशियों का हाल

रायपुर/डिजिटल डेस्क। मंगलवार, 23 जून 2026 को बजरंगबली की कृपा से कई राशियों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन से अमंगल दूर होने के योग हैं, वहीं व्यापार और करियर में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज अधिकांश राशियों को आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

मेष: आत्मविश्वास बढ़ेगा, व्यापार में बड़ी सफलता और संपत्ति से लाभ के योग।
वृषभ: वाणी पर नियंत्रण रखें, कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें।
मिथुन: निवेश से लाभ और परिवार में पुराने मतभेद खत्म होंगे।
कर्क: मेहनत के बाद सफलता मिलेगी, लेन-देन में सावधानी बरतें।
सिंह: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे।
कन्या: स्वास्थ्य और वाहन चलाने में सतर्कता जरूरी।
तुला: दांपत्य जीवन और साझेदारी के कारोबार में लाभ होगा।
वृश्चिक: विरोधियों पर विजय मिलेगी, करियर में बड़ी उपलब्धि संभव।
धनु: विद्यार्थियों और प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
मकर: पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
कुंभ: यात्राओं से लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
मीन: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ज्योतिषियों के अनुसार मंगलवार को हनुमान जी की पूजा, सुंदरकांड पाठ और जरूरतमंदों की सहायता करने से शुभ फलों में वृद्धि हो सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button