छत्तीसगढ़

दुर्ग में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़: वासिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल, 12 हिरासत में

दुर्ग, 11 जून 2026। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गुटखा निर्माण का बड़ा खुलासा हुआ है। ग्राम कुथरेल और अंडा स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी कर टीम ने नकली जर्दायुक्त गुटखा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी वासिंग पाउडर निर्माण की आड़ में नकली ‘सितार’ गुटखा तैयार कर बाजार में खपा रहे थे। छापे के दौरान मौके से करीब 60 किलो अवैध गुटखा, 10 बोरियां, तीन पैकिंग मशीनें और बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए कई आरोपी पहले प्रदेश के चर्चित अवैध गुटखा कारोबारी गुरूमुख जुमनानी की फैक्ट्री में काम कर चुके हैं। कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जब्त गुटखे के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। वहीं दोनों गोदामों को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button