छत्तीसगढ़
Trending

स्कूल शिक्षा विभाग में तबादलों की आंधी: कई जिलों के शिक्षा अधिकारी बदले, रायपुर DEO बने एम.जी. सतीश

रायपुर, 10 जून। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एम.जी. सतीश कुमार को रायपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक बी.एल. देवांगन को प्रभारी उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय से स्थानांतरित कर महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार तांडे को सक्ती भेजा गया है, जबकि रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

अन्य नियुक्तियों में संदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा, श्यामानंद साहू को रायगढ़, राजेश चंद्राकर को गरियाबंद, मधुलिका तिवारी को धमतरी और अभय जायसवाल को बेमेतरा का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं बीजापुर में राजेश कुमार पांडेय को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, जबकि महेंद्र नाथ पांडे को नारायणपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिक्षा विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी शैक्षणिक सत्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button