2.98 करोड़ की विकास सौगात: पंडरिया-पांडातराई में बनेंगे उद्यान, किड्स प्ले एरिया और मंगल भवन, विधायक भावना बोहरा के प्रयास रंग लाए

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। विधायक Bhawna Bohra के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री Arun Sao ने नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई में विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना कार्यों के लिए कुल 2 करोड़ 98 लाख 48 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका पंडरिया के लिए 1 करोड़ 98 लाख 48 हजार रुपये तथा नगर पंचायत पांडातराई के लिए 1 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे दोनों नगरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
विधायक भावना बोहरा ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को पंडरिया में आयोजित विकास एवं अधोसंरचना कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास कार्यों की मांग उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। उसी के तहत पहले नगर पंचायत इंदौरी के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी और अब पंडरिया व पांडातराई के लिए भी राशि मंजूर की गई है।
स्वीकृत कार्यों में पंडरिया नगर के मुख्य मार्गों पर हाई मास्ट लाइट की स्थापना, सर्वसुविधायुक्त उद्यान निर्माण, किड्स प्ले एरिया का विकास तथा विभिन्न वार्डों में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्य शामिल हैं। वहीं पांडातराई में सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण और मुक्तिधाम के उन्नयन का कार्य किया जाएगा।
विधायक Bhawna Bohra ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा तथा नगरों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में भी क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्यों को स्वीकृति दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे।


