छत्तीसगढ़

तहसील कार्यालय में ACB का छापा: 60 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, किसान से बोला था—‘काम कराना है तो पैसे दो’

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत छाल तहसीलदार कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान से खसरा के बी-1 में त्रुटि सुधार कराने के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, ग्राम धसकामुड़ा निवासी किसान भानुप्रताप पटेल ने मामले की शिकायत ACB से की थी। शिकायत में बताया गया कि खसरा रिकॉर्ड में सुधार करने के एवज में आरोपी तुलाराम पटेल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

ACB की टीम शिकायतकर्ता के साथ छाल तहसील कार्यालय पहुंची, जहां आरोपी तुलाराम पटेल को रिश्वत का लेन-देन करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से शिक्षक पद पर कार्यरत है और वर्तमान में छाल तहसील कार्यालय में लिपिक के रूप में अटैच था।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल एसीबी की टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button