खुद को तलाकशुदा बताकर की शादी: महिला बोली—पति जबरन करवाता था नमाज, बच्चों से लगवाता था पाकिस्तान समर्थक नारे

रायगढ़ 29 मई 2026 | Raigarh में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने के लिए मजबूर करता था, विरोध करने पर मारपीट करता था और बेटे से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था। इस मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। आरोपी फिलहाल अवैध शराब कारोबार के मामले में जेल में बंद है।
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से Korba की रहने वाली है। उसका आरोप है कि जोगीडीपा निवासी वसीम मोहम्मद ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए और साल 2021 में मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं।
पीड़िता ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह लगातार नमाज पढ़ने, कलमा पढ़ने और रोजा रखने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल देता था।
महिला का आरोप है कि आरोपी शराब और गांजे के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसने कहा कि पति जबरन उससे और बच्चों से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था और हिंदुस्तान के खिलाफ अपशब्द बोलने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता था।
पीड़िता ने कहा कि अब वह आरोपी के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरी हुई है। आरोपी के जेल जाने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



