छत्तीसगढ़

CM साय ने रूपनारायण सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, कहा- संगठन के समर्पित और आत्मीय साथी थे

रायपुर, 27 मई 2026। Vishnu Deo Sai ने बुधवार सुबह योग आयोग के अध्यक्ष Rupnarayan Sinha के कबीर नगर स्थित निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गृहमंत्री Vijay Sharma और वन मंत्री Kedar Kashyap भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रूपनारायण सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रूपनारायण सिन्हा से उनका वर्षों पुराना संबंध रहा है। वे लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे और उनके साथ व्यक्तिगत रिश्ते भी बेहद आत्मीय रहे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button