छत्तीसगढ़

हाईवे पर पुलिस की बड़ी पकड़: कार से निकले 65 लाख रुपए, कारोबारी बोला—‘मेरे हैं’, लेकिन सबूत नहीं

बालोद। जिले में नेशनल हाईवे-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुरुर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध कार से 65 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। रकम से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पुरुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में कैश मिला।

पूछताछ में कारोबारी अमित जैन ने बताया कि वह यह रकम केशकाल से बालोद लेकर आ रहा था। हालांकि मौके पर रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने नगदी जब्त कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक कर्मचारियों की मदद से मशीन के जरिए रकम की गिनती कराई गई। इस दौरान गुरुर तहसीलदार हनुमंत स्याम भी मौके पर मौजूद रहे।

फिलहाल पुरुर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई जा रही थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button