छत्तीसगढ़
Trending

सुशासन तिहार में विधायक भावना बोहरा ने सुनी समस्याएं : इन्दौरी को दी 2.85 करोड़ की विकास कार्यों की सौगात

पंडरिया 21 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने और पंडरिया विधानसभा की सक्रिय विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत इन्दौरी विकास के निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों को गति मिली है, वहीं पंडरिया विधानसभा की सक्रिय विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से नगर पंचायत इन्दौरी में अधोसंरचना, खेल, सौन्दर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं।

आज नगर पंचायत इन्दौरी में विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 85 लाख 5 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विगत वर्षों में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा की विकासवादी नीतियों से नगर पंचायत इन्दौरी में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिससे वहां का समुचित विकास और जनसुविधाओं का विस्तार हुआ है।

आज विधायक भावना बोहरा ने 1 करोड़ 91 लाख 87 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी स्टेडियम और 53 लाख 72 हजार रुपये की लागत से एस.एल.आर.एम. सेंटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक एवं 19 लाख 91 हजार रुपये की लागत से निर्मित गुरु घासीदास बाबा चौक का लोकार्पण कर नगरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, खेल, सौन्दर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जनता की सुविधा हेतु उनकी आकांक्षाओं अनुरूप कार्यों से नगर पंचायत इन्दौरी अब विकसित नगरों की श्रेणी में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

इस दौरान विधायक भावना बोहरा नगर में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में शामिल हुईं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण एवं गर्भवती माताओं की गोदभराई भी की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन व प्रशासन सीधे जनता के घर व गाँव तक पहुंचकर संवाद कर रही है और उनकी आवश्यकताओं को पूरा कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। नगर पंचायत इन्दौरी में जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है, वे केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि नगर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

उन्होंने बताया कि मिनी स्टेडियम से युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं एस.एल.आर.एम. सेंटर से स्वच्छता और आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। चौकों के निर्माण और सौन्दर्यीकरण से नगर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक गौरव बढ़ेगा।

नगर पंचायत इन्दौरी में लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनमें मुक्तिधाम उन्नयन, व्यावसायिक परिसर, इन्दौरी से बहरमुड़ा तक 2.80 किमी सड़क निर्माण, मंगल भवन, हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, विद्यालयों का उन्नयन जैसे कार्य शामिल हैं।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष मिंत्रीन मंहगीलाल माण्डले, उपाध्यक्ष जसवंत कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष खेलेश्वर साहू, महामंत्री मनोज बंजारे, राजू चंद्रवंशी, सभापति नारद साहू, सुखमणी गोस्वामी, हिमचंद सिन्हा, तनुजा आडिले, सीता राम साहू, दिनेश चंद्रवंशी, शिव कुमार चंद्रवंशी, महंगी लाल मांडले, मोंगरा, साहू जी, ज्ञानेश डहरिया, भरत साहू सहित समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button